– 2022 में निम्बाहेड़ा में विस्फोटक केमिकल पकड़ाया था, तब से चल रहा था फरार
-एनआईए ने रखा था 5 लाख का ईनाम
रतलाम। जयपूर ब्लास्ट की साजीश रचने वाला तीन सालों से फरार चल रहा आरोपी फिरोज रतलाम में अपनी बहन के यहां छुपा था, जिसमें रतलाम एसपी की टीम ने बुधवार को सुबह सुबह उठाया, आरोपी पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।
आरोपी फिरोज रतलाम में अपनी बहन रेहाना के यहां पर रहा था, रतलाम एसपी अमित कुमार के खुफियां तंत्र के चलते उसके रतलाम में होने की सूचना पर एएसपी राकेश खाखा, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो और ढोढर चौकी प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी की टीम ने 2022 से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी फिरोज खान ऊर्फ सब्जी ने जयपूर ब्लास्ट की साजीश रचाी थी, 2022 में राजस्थान के निम्बाहेड़ा में विस्फोटक केमिकल की सप्लाई के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। एनआईए ने आरोपी पर 5 लाख का ईनाम घोषित किया था।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

