– उज्जैन जावरा ग्रीन फील्ड एक्सेस वे में आंशिक संसोधन के दिए निर्देश
जावरा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों और व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं किया जाएगा।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय से उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे सड़क मार्ग में आंशिक संशोधन के प्रस्ताव पर कहीं, सीएम ने कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे में आंशिक संशोधन के लिए विगत कई समय से प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक एमपीआरडीसी से भेंट कर मार्ग में आने वाली कठिनाई से अवगत कराते हुए संशोधन का सुझाव दिया था। इसके अलावा डॉ पांडेय ने जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा करते हुए संशोधन का प्रस्ताव भी शासन को भिजवाया हैं। संभागीय स्तर पर अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा द्वारा ली गई दोनो बैठकों में भी विधायक डॉ पांडेय ने इस मार्ग में आंशिक संशोधन करने का आग्रह किया था। भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर विधायक डॉ पांडेय ने पुन: इस विषय पर चर्चा कर पत्र दिया। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यवाही के लिए आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया है।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

