– आकाशवाणी इंदौर के खेती गृहस्ती कार्यक्रम में बताएंगे जैविक खाद बनाने की विधि
जावरा। क्षैत्र के उन्नत किसान रामचन्द्र पाटीदार सोहनगढ़ आकाशवाणी इंदौर के खेती गृहस्ती कार्यक्रम में शुक्रवार को अपनी बात रखेंगे। यह कार्यक्रम 21 मार्च शुक्रवार की शाम को 7 बजकर 20 मिनीट से 8 बजे तक आकाशवाणी इंदौर से प्रसारित होगा। जिसमें पाटीदार प्रदेश के किसानों को जैविक खेती करने के तरीके और उससे होने वाले लाभ के साथ ही जैविक खाद बनाने की विधि विस्तार से बताएंगे। जैविक खाद के तहत केचुंआ खाद को किस प्रकार बनाई जाती हैं, उसका किस प्रकार से खेती में उपयोग किया जाता हैं, उसे उपयोग करने की विधि के साथ ही जैविक खाद से तरबुज की उन्नत खेती किस प्रकार की जाती हैं। इसको लेकर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। उल्लेखनीय है कि पाटीदार बीते कई सालों से आकाशवाणी पर किसानों को उन्नत खेती की नई नई विधियां बताते आ रहे हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
उन्नत किसान रामचन्द्र पाटीदार का आकाशवाणी इंदौर पर प्रसारण 21 मार्च को
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

