– पेयजल के लिए डेढ़ करोड़ में 55 स्थानों पर बनाई कार्ययोजना
– जावरा विधायक ने विधानसभा में उठाए प्रश्न, मंत्रियों ने दिए जवाब
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु डेढ़ करोड़ रु की लागत से 55 स्थानों पर कार्ययोजना बनाई है। विगत पांच वर्ष में जिले में उद्यानिकी विभाग ने 33 करोड़ 64 लाख रु की राशि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत की गई ।
जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के उक्त प्रश्नों के जवाब में विभिन्न मंत्रियों ने दिए।
विधायक डॉ पांडेय के जावरा विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं संबंधी प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत चार वर्षों में 76 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से 600 स्थानों पर पेयजल योजना स्वीकृत की गई। इन कार्यो में ग्रामीण क्षेत्र में नल जल योजना, आंगनबाड़ी व स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 2017 करोड़ की समूह जल प्रदाय योजना की स्वीकृति दी गई जो 165 ग्रामो में पेयजल व्यवस्था की जाएगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट के निराकरण के लिए 55 स्थानों पर 1 करोड़ 58 लाख रु की कार्ययोजना बनाई गई हैं। क्षेत्र में इन पेयजल योजनाओं में अनियमितता करने पर 3 ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई हैं।
पांच सालों में 33 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की –
जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विगत पांच वर्षों में शासन ने 33 करोड़ 64 लाख रु की राशि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत किये है। जिले में 6 शासकीय व 15 निजी नर्सरियों के माध्यम से उद्यानिकी फसलों के लिए पौधे प्रदान किये जा रहे हैं। बीते 4 वर्षों में विभाग के माध्यम से अमरूद, संतरे, स्ट्राबेरी, ड्रेगन फ्रुट की खेती के अलावा सब्जियों व फूलो की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा। इसके अलावा रियावन लहसुन को जीआई टेग मिला। जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत पांच वर्षों में 13 स्थानों पर लगभग एक करोड़ रु की राशि बस्ती विकास कार्य स्वीकृत किये। विगत वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के 35 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 34 लाख रु अनुदान राशि प्रदान की गई।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

