• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सेंट पॉल स्कूल के नॉलेज कार्निवल में 12 हजार से अधिक ने लिया आनंद
जावरा

सेंट पॉल स्कूल के नॉलेज कार्निवल में 12 हजार से अधिक ने लिया आनंद

EditorBy EditorJanuary 28, 2025Updated:January 28, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– राष्ट्र संत नमन वैष्णव ने किया कार्नीवल का शुभारंभ
जावरा। उत्साह, कर्मठता,परिश्रम और संघर्ष की एकात्मकता सफलता की नई इबारत लिखने के सर्वोत्तम स्याही और दवात सिद्ध होते है। गणतंत्र दिवस पर ऐसा ही स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल ने करके दिखाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नॉलेज कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के द्वारा बच्चों के समग्र ज्ञान एवं विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए आयोजन किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी कक्षाओं में किस ढंग से विद्यालय में पढ़ाई कराई जाती है, का प्रेजेंटेशन भी दिया गया। इसके साथ ही मुख्य विषयों के साथ अन्य विषय विद्यालय में पढ़ाए जाते हैं जैसे आर्ट,ड्राइंग एवं क्राफ्ट इत्यादि विषयों पर बच्चों के ज्ञान का प्रैक्टिकल उपयोग सुंदर ढंग से किया गया और उनके द्वारा उसकी प्रस्तुति प्रोजेक्ट एवं चार्ट्स बनाकर बच्चों के द्वारा दी गई।बच्चों ने जादू के खेल देख किया मनोरंजन –
बच्चों के मनोरंजन हेतु जादूगर और विभिन्न प्रकार के विभिन्न प्रकार के मैस्कॉट जगलर्स कार्टून भी रखे गए थे एवं विभिन्न प्रकार के झूले आदि से पूर्ण रूप से मेले जैसा आयोजन किया गया। जिसमें खान-पान की उत्तम व्यवस्था रखी गई। इस प्रकार के मेले ने बच्चों को बड़ा ही आनंदित किया। मेले को और वृहद रूप देते हुए पालक गण के लिए भी एंटरटेनमेंट गेम्स रखे गए थे। विद्यालय द्वारा पधारे सभी पालकों को एक कूपन दिया गया और लकी ड्रॉ द्वारा करीब दस से अधिक पालक गणों को पुरस्कृत किया गया। देशभर के पब्लिशरों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र –
इस कार्निवल का मुख्य आकर्षण देशभर से आए गए पब्लिशर की प्रदर्शनी था। जिसमें पुस्तकालय से संबंधित पुस्तक, उपन्यास एवं विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन प्रदर्शन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए, जो कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य भी है कि 12 वीं कक्षा के बाद में विद्यार्थियों को किस दिशा में जाना चाहिए इससे संबंधित करियर काउंसलिंग कैंप भी रखा गया था। जिसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स और आर्ट्स के अलावा किन विषयों में ग्रेजुएशन के किया जा सकता है और उसके उपरांत आप किस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते है, का भी समावेश किया गया था। संत नमन वैष्णव ने किया शुभारंभ –
कार्निवल का उद्घाटन राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने किया। सामाजिक विज्ञान और कला संकाय की प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्षा अनम यूसुफ कड़पा द्वारा किया गया। अभिभावकों ने संस्था प्राचार्य देवेंद्र मूणत और मैनेजर भाविक मूणत से इस प्रकार के आयोजन की निरंतरता बनाए रखने का आग्रह किया। मूणत ने बताया कि इस कार्यक्रम का लुफ्त करीब 12000 लोगों ने उठाया। संस्था द्वारा सभी पधारे गणमान्य अतिथियों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post Views: 388
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

June 22, 2026

महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और समाज की सेवा करें : डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह

June 21, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.