• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हवा और खाने के साथ धूल भी खा रहे महिदपुर गेट के रहवासी, निजात दिलाने सीएमओ से लगाई गुहार
जावरा

हवा और खाने के साथ धूल भी खा रहे महिदपुर गेट के रहवासी, निजात दिलाने सीएमओ से लगाई गुहार

EditorBy EditorDecember 3, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मंगलवार को वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों ने सीएमओ दुर्गा बामनिया को समस्या से कराया अवगत
जावरा। नगर के महिदपुर गेट क्षेत्र में उड़ती धूल से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को इस समस्या से निजात दिलाने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष पहुंचकर उनसे गुहार लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड क्रमांक 9 के तहत आने वाले महिदपुर गेट के रहवासी पिछले कई महीनों से धूल फांकने को मजबूर है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासी रमेश धाकड़, गोपाल पांचाल, दिनेश एलिया, सुनील वाक्तरिया, विनोद, प्रकाश वीर, शुभम पांचाल, मुकेश, बाबूलाल, हरीश शंकर आदि नपा पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया को इस मामले में ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि महिदपुर गेट वाली सड़क बहुत पुरानी होकर काफी चौडाई में होने से इसकी साइडें नहीं बनाई गई। इस कारण दिनभर क्षेत्र में धूल उड-उडकर लोगों के घरों में पहुंच रही है।
ज्ञापन में बताया गया है कि यह मार्ग अति व्यस्ततम होने से सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन लगा रहता है। यही वजह है कि नियमित साफ-सफाई के बावजूद वाहनों की आवाजाही से पूरा एरिया धूल धूसरित हो जाता है। नागरिकों ने सीएमओ को बताया कि सड़क के दोनों तरफ कच्ची साइडें होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इनसे निकलने वाली मिट्टी उड़कर खाने-पीने की वस्तुओं में गिर रही है, जो स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह है। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के चलते राहगीरों व वाहन चालकों के गिरने का भय बना रहता है। वार्डवासियों ने सीएमओ बामनिया को आगे बताया कि क्षेत्र की उक्त समस्या से पूर्व में नपा व वार्ड के जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। इस पर मुख्य नपा अधिकारी ने उन्हें उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।

Post Views: 194
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Don't Miss
जावरा

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

By EditorJune 26, 2026

– 98.4 अंक व फाइव स्टार रैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, मध्य…

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.