– बीते 10 माह में विधायक ने 25 करोड़ की सड़कों की स्वीकृति दिलवाई
जावरा। आमजन की कठिनाइयों को दूर करने के संकल्प को लेकर जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षों से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा किये जा रहे इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। डॉ पांडेय की मांग पर मुंडली-सेमलिया-रीछाचांदा सड़क मार्ग को स्वीकृति मिल गई है। सेमलिया तीर्थ के लिए इस सड़क मार्ग की लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। सेमलिया तीर्थ पर हुए आयोजन में विधायक डॉ पांडेय ने सड़क मार्ग निर्माण की स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया था। उसके बाद इस मार्ग के लिए निरंतर प्रयास किये, जिसमे सफलता मिली हैं। राज्य शासन ने 2.40 किंमी लम्बे ग्राम मुंडली से सेमलिया से रीछाचांदा सड़क मार्ग की स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। 2.40 किमी लंबा यह मार्ग 2 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनेगा।
10 माह में दिलाई 25 करोड़ की सड़कों की स्वीकृति –
उल्लेखनीय है कि बीते 10 माह में विधायक डॉ पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ की सड़क मार्गो की सौगात मिली हैं। विधायक डॉ पाण्डेय ने विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण सडक मार्गो के प्रस्ताव तेयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिलकर प्राथमिकता बताई, जिसके फलस्वरूप इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी मिल गई।
इन प्रमुख सड़कों की दिलवाई स्वीकृति –
उल्लेखनीय है कि डॉ पाण्डेय के प्रस्तावों पर राज्य शासन ने जावरा-कालूखेडा मार्ग से रोग्यादेवी मगरा पर्यटन स्थल पहुँच मार्ग ,सेमलखेडी से पिंगराला पहुच मार्ग,कुशलगढ़ से आकतवासा पहुँच मार्ग, सुजापुर-भाटखेडी-तालिदाना मार्ग, मन्याखेडी से गोंदीधर्मसी पहुँच मार्ग के अलावा मुख्य रुप से जावरा चौपाटी से व्हाया हरियाखेडा से जावरा बायपास पहुँच मार्ग, भाटखेडी से आक्यादेह पहुँच मार्ग एवं ताराखेड़ी से नगरी पहुँच मार्ग निर्माण की स्वीकृति राज्य शासन से दिलवाई हैं। जिससे समुचे विधानसभा क्षैत्र में हर्ष व्याप्त हैं।
स्वीकृति पर जताया विधायक का आभार –
इन सडक मार्गो की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमित पाठक, राजेन्द्रसिंह गुडरखेडा, मुकेश बग्गड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
2 करोड़ 8 लाख में बनेगी सेमलिया तीर्थ की सड़क, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने दिलवाई स्वीकृति
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

