– एएसपी राजेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह ने कटवाया कैक
जावरा। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नवाचार के तहत जिले के समस्त पुलिस थानों में पदस्थ अधिकारियों व जवानों के जन्मदिन पर अवकाश के साथ ही उनका जन्मदिन मनाया जाएगा साथ ही एसपी द्वारा की संबंधित को फोन पर बधाई दी जाएगी। इसी कड़ी में जावरा शहर थाना पर पदस्थ आरक्षक यशवंत जाट का जन्मदिन मंगलवार को एएसपी राजेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने आरक्षक जाट के हाथों कैक काटकर जन्मदिन मनाया और सभी जवानों ने आरक्षक को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

