– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की विशेष निधि से 1 करोड़ 46 लाख रुपए में होंगे उक्त काम
– मंगलवार को विधि विधान और पूजन के साथ शुरु हुआ काम
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल नगर और हातिम कॉलोनी में लंबे इंतजार के बाद उड़ती धुल, गढ्ढों और किचड़ से अंतत मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा विशेष निधि से स्वीकृत 1 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि से उक्त कॉलोनियों में सीसी रोड़ निर्माण, नाली निर्माण के साथ पानी की पाईप लाईन डालने का कार्य मंगलवार को शुभ मुर्हूत में प्रारंभ हुआ।
मंगलवार को दोपहर में पटेल नगर कॉलोनी में जेसीबी मशीन की पुजा कर कार्य का शुभारंभ नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट़्टा, डॉ हमीरसिंह राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजपालसिंह डोडिया, किर्तीराजसिंह, वीरेन्द्रसिंह चौहान, प्रतीक रावल के साथ कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने ठेकेदार से उक्त कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने तथा शीघ्र करने के निर्देश दिए। सड़क, नाली और पेयजल पाईप लाईन डालने का काम प्रारंभ होने पर पार्षद शिवेन्द्र माथुर के साथ कॉलोनीवासियों ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पटेल नगर के रहवासियों को मिली सौगात, लंबे अरसे से लंबित सड़क, नाली और पाईप लाईन कार्य का हुआ श्रीगणेश
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

