जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध औद्योगिक क्षैत्र पुलिस जावरा को सफलता मिली हैं, पुलिस ने डोडाचुरा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए करीब 56 किलो डोडाचुरा बरामद करते हुए 03 आरोपियों को पकड़ा हैं।
एसपी के निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे आईए थाना जावरा के थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि फोरलेन के किनारे बने बावल रेवाडी हरियाणा होटल पर ढाबा संचालक भूरालाल पिता भंवरलाल गुर्जर एवं उसका भतीजा दशरथ पिता उमरावसिंह गुर्जर एवं इसकी दुकान पर काम करने वाला जसप्रीतसिंह जाट जो कि पंजाब का रहने वाला है तीनो मिलकर ढाबा पर डोडाचूरा इकटठा करके पंजाब राजस्थान के ट्रक वालों को बेंचते है। आज भी इन तीनो ने ढाबा में काले कटटों में डोडाचूरा भरकर रखा है जो किसी अज्ञात ट्रक वाले को बेंचने वाले है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर होटल के अन्दर पहुचे जहां संदिग्ध व्यक्ति किचन में कुर्सीयों पर बेठे पाये गये तथा तीनो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर खडे हो गये तथा भागने का प्रयास किया किन्तु घेराबंदी कर रोक लिया गया। जिनका नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम भूरालाल पिता भंवरलाल गुर्जर (36) निवासी अरनिया गुर्जर, दशरथ पिता उमराव सिंह गुर्जर (20) निवासी अरनिया गुंर्जर, जसप्रीत सिंह पिता गुरमेलसिंह जाट सिख (36) निवासी चोंदा थाना अमरगढ जिला मालेर कोटला पंजाब का होना बताया। जिसकी तलाशी लेते तीनो कटटों मे कुल 56 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा कुल कीमती 56 हजार 700 रुपये करीबन, डोडाचूरा पीसने की मशीन तथा आरोपी भूरालाल एवं आरोपी जसप्रीत के टच स्क्रीन मोबाईल फोन मौके पर जप्ती की कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपीयो को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
डोडाचुरा तस्करों को पकडऩे में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम,उनि राकेश मेहरा, सउनि प्रदीपसिह तौमर, प्र.आर. संजय आंजना, हर्षवर्धनसिंह, महेन्द्रसिंह चोहान, विष्णु चंन्द्रावत, आरक्षक मनोहर गायरी, दीपराज सिंह, विनोद माली, अभिजीत सिह, शादाब बैग, महिलर.आऱ. कोशल्या धनगर की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

