जावरा। राज्य स्तरीय जूडो कराते प्रतियोगिता के लिए सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल के तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाडिय़ों में मोक्ष दायम, नेहल खान, यतींद्र सोलंकी शामिल हैं। प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने खिलाडिय़ों के चयन पर कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हमारी इसी सोच का प्रमाण है। मैं उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे इस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर हमारे विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगे। मैनेजर भाविक मूणत ने आगे कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए निरंतर समर्थन देना हमारा कर्तव्य है और हम ऐसे होनहार विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं है, बल्कि उन सभी की है, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। खिलाडिय़ों की सफलता पर पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल है, और सभी शिक्षक तथा साथी विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
राज्यस्तरीय जूडो कराटे के लिए सेंट पॉल स्कूल के तीन खिलाडिय़ों का चयन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

