– नन्हे मुन्नों ने प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर
जावरा। जनशिक्षा केंद्र स्तर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जनशिक्षा केंद्र सी.एम. राइस महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा पर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 10 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा गणित विषय के अंतर्गत गणितीय आकृतियों के मॉडल,मैथ्स स्क्वेयर,पाइथागोरस प्रमेय के मॉडल,विज्ञान विषय में जल शुद्धिकरण,सेटेलाइट, बांध,संतुलित आहार, ड्रीप एरिगेशन, पर्यावरण में वाटर केडिस्पेंसर, पवनउर्जा, जलचक्र,एवं सामाजिक विज्ञान में ज्वालामुखी, सौरमंडल, सूर्यग्रहण, परिवहन एवं संचार पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन सहायक संचालक सुश्री ज्योति पटेल, सी.एम. राइज प्राचार्य राजेंद्रकुमार बोस, अकादमिक समन्वयक चरणसिंह चंद्रावत, राजेश भावसार, जनशिक्षक महेंद्र कुमार त्रिवेदी, हर्षा नामदेव, सुनील सोनी आदि ने किया। विज्ञान विषय में उर्मिला मा. वि.सिंदूरकिया, दीपक मा.वि. बोरदा,गणित में नैतिक पांचाल, मा.वि.बोरदा जया पाटीदार, मा. वि.भीमाखेडी, पर्यावरण में पीयूष सी एम राइस जावरा, सूरज मा.वि भैंसाना, सामाजिक विज्ञान में जस्मीन मा. वि.बोरदा, जैनब सी.एम.राइस जावरा का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों द्वारा अपने मॉडल का प्रदर्शन दिनांक 13 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर आयोजित होने विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता कर किया जाएगा। 


