– 11 वेस्ट झोन शूटिंग चैम्पियनशिप में 22-50 मीटर स्पर्धा में लगाया सटीक निशाना
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सिनियर व नेशनल प्लेयर, जावरा निवासी इंदौर के लसुडिय़ा थाना प्रभारी तारेश स्वर्णकार की बेटी वशिष्ठा स्वर्णकार ने महाराष्ट्र के पूणे में आयोजित 11 वीं वेस्ट झोन शूटिंग चैम्पियनशिप में जूनियर और सीनियर दोनो श्रेणियों में सटिक निशाना लगाकर दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर जावरा जैसे छोटे से शहर का नाम रोशन किया हैं।
वशिष्ठा ने छत्रपति स्टेडियम पूणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 11 वीं वेस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप में .22-50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अंडर 17 जूनियर और 17 से ऊपर सीनियर दोनो श्रेणियों में सटीक निशाना लगाकर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। वशिष्ठा ने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय अपने कोच पवन गीते को दिया हैं। उल्लेखनीय है कि लसुडिय़ा थाना प्रभारी तारेश स्वर्णकार स्वयं भी बॉस्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं साथ ही जावरा के भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। वशिष्ठा की उपलब्धी पर जिला बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष व जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ सुरेश मेहता, विजय पावेचा, अशोक सेठिया, प्रवीणसिंह चन्द्रावत, रवि दुग्गड़, मनुदेवसिंह चन्द्रावत, अपारसिंह गंभीर, मुकेश कैथवास, प्रिंस पामेचा, रविन्द्रसिंह के साथ शहरवासियों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

