– प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदुरों से भरे कई वाहन गुजरते, कई हादसे भी हुए लेकिन फिर भी हालात जस के तस
– नवागत पुलिस कप्तान के सामने से भी गुजर रहे ये वाहन, लेकिन उन्होने भी नहीं की अब तक कोई कार्रवाई
जावरा। जिले भर में इन दिनों सोयाबीन की कटाई का काम जारी हैं, खेतों में खड़ी फसल को काटने के लिए जिले के ट्रायबल बेल्ट से रोजाना कई वाहन मजदुरों को लेकर शहरी क्षैत्रों में पहुंच रहे हैं, मजदुरों से भरे से वाहन ओव्हरलोड होने के चलते कई बार पलटी भी खा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। जिले की सीमा से लगे राजस्थान से भी कई मजदुर काम करने आ रहे हैं, ऐसे में ये ओव्हरलोड वाहन कई पुलिस थानों के सामने से भी गुजरते हैं, लेकिन इन्है रोकने में ना तो यातायात अमला ध्यान दे रहा हैं और ना ही पुलिस विभाग ही इन पर कोई कार्रवाई कर रहा हैं।
रतलाम जिले के साथ ही अन्य सीमावर्ती जिलों में इन दिनों सोयाबीन की कटाई का काम जारी हैं, ऐसे में रतलाम जिल के सैलाना, बाजना, रावटी, सरवन के साथ जिले की सीमा से लगे राजस्थान के कई ट्रायबल क्षैत्र से मजदुर खेतों में काम करने आ रहे हैं। लेकिन ये मजदुर जिन वाहनों में आते हैं, उन वाहनों में उनकी क्षमता से तीन गुना अधिक मजदुर भरे होते हैं, वाहनों पर मजदुर अंदर से लेकर बाहर तक तथा ऊपर छत तक लटके रहते हैं। ऐसे में ये ओव्हरलोड वाहन दिन भर जिले के कई पुलिस थानों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इन ओव्हरलोड वाहनों को रोककर कार्रवाई करने में स्वयं अक्षम महसुस कर रहा हैं। हाल ही में ओव्हरलोड वाहन पलटी खा चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान भी चल गई हैं तो कई घायल भी हो गए हैं। फिर भी इन ओव्हरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं।
जिले के नवागत कप्तान ने भी नहीं दिया इस ओर ध्यान –
जिले में हाल ही में नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पदभार ग्रहण किया हैं। पदग्रहण के साथ ही वे जिले के सभी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण व भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन उन्होने भी इन ओव्हरलोड वाहनों को देखकर अनदेखा कर दिया हैं, उन्होने भी इन वाहनों पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

