– मुंह पर कपड़ा बांधे सीसीटीवी फुटेज में दिखा मोटर साईकल सवार
– पुलिस ने बीएनएस की धारा में प्रकरण दर्ज किया
जावरा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह से मंदिरों और आश्रमों की और जाने की होड़ लगी थी, इसी बीच सुबह करीब साढ़े 6 बजे भगवान शंकर के मंदिर पर जल और बेल पत्र चढ़ाने जा रही काशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला के गले से एक अज्ञात बदमाश ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि शहर की काशीराम कॉलोनी निवासी शकुंतला पांचाल रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 6 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी, रास्ते में वह बिल पत्र तोडऩे के लिए रुकी, जहां मुंह पर कपडा बाधे युवक ने महिला से बिल पत्र तोडऩे के लिए कहा, लेकिन शंकुतला ने मना कर दिया, इसी बीच मोका पाकर वह युवक शकुंतला के गले में पहनी चेन खींच कर भागने में कामयाब हो गया। चेन स्नेचिंग की घटना होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और महिला से पुछताछ की, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें उक्त युवक मोटर साईकल पर घुमते हुए दिखाई दिया हैं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हैं। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मंदिर जा रही महिला के गले से अज्ञात बदमाश ने झपटी चेन, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

