जावरा। पूनम विहार कॉलोनी पहाडिय़ा रोड़ पर चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भगवान भोलेनाथ का विधि विधान, मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक किया। साथ ही हवन-पूजन संपन्न होने के बाद शिवजी अपने परिवार के साथ चल समारोह के रूप में कॉलोनी भ्रमण पर निकले। श्री प्रकटेश्वर गणेश मंदिर परिसर में पंच कुंडीय हवन यज्ञाचार्य शुभम शर्मा, पंडित राहुल मेहता, रामविलास मेनारिया ने मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया। जिसमे घी की आहुतियां संतोष छाजेड़, ज्यो तिल की नवीन नवलक्खा, राहुल छाजेड़, राजेंद्रसिंह राजपूत, महेंद्रसिंह देवड़ा ने दी।
वहीं मंगलवार को भगवान श्री गणेश और शिव-पार्वती, कार्तिकेय, रिद्धि-सिद्धि सहित हनुमानजी का पंचामृत से सभी देवताओं का जलाभिषेक किया गया। मीडिया प्रभारी प्रकाश धाकड़ ने बताया कि शिव परिवार घोड़ी बग्गी में सवार होकर धूमधाम से पहाडिय़ा रोड, अरिहंत कालोनी होते हुए पूनम विहार कालोनी में भ्रमण पर निकले। इस मौके पर महिलाओं ओर पुरूषों ने बड़ी सं या में भाग लिया। भ्रमण के दौरान युवक-युवतियां नृत्य करते हुए दिखाई दिए। वहीं मंदिर पर शाम को गणेशजी की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे सुंदर भजनों की प्रस्तुति से देर रात तक समा बधा रहा। देर रात महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भगवान शिव ने परिवार सहित किया पुनम विहार कॉलोनी का भ्रमण, बुधवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

