– उज्जैन बायपास स्थित निजी होटल पर हुई बैठक, पूर्वाध्यक्षों का शाल श्रीफल से किया सम्मान
जावरा। कलम के प्रहरियों के हीत के लिए काम करने वाली संस्था पत्रकार संघ जावरा की बैठक गुरुवार को उज्जैन बायपास स्थित निजी होटल पर आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों के हित व उनकी समस्याओं को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाकर नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। मनोनयन से पूर्व लम्बे समय से जावरा शहर में पत्रकारिता जगत में विशिष्ठ पहचान रखने वाले पत्रकारों व पूर्वाध्यक्षों का शाल श्रीफल और सांफा बांधकर सम्मान भी किया गया।
गुरुवार को आहूत हुई पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार संघ जावरा के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर पवन शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, अशोक चौपड़ा, सचिव डीएन झुरिया, सहसचिव मोईन खान, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान के साथ पत्रकार संघ जावरा के संरक्षक पद मदनलाल धारीवाल, वीरेन्द्र कांठेड़, परामर्शदाता प्रकाश छाजेड़, अशोक सेठिया, पारस छाजेड़, मार्गदर्शक कृष्ण गोपाल झंवर, वर्धमान बोहरा, अभय कोठारी को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी में संजय दासोत, निलेश धारीवाल, कन्हैयालाल सोनावा, आशीष शर्मा, अंकित शर्मा, राहुल बैरागी, देवेन्द्र भार्गव, घन्नु शर्मा, राघवेन्द्रसिंह डोडिया तथा प्रेस फोटोग्राफर अर्जुन दायम, नरेन्द्र राव तथा सुनील असावरे को शामिल किया गया हैं। मनोनयन के पश्चात पत्रकार संघ जावरा के नवीन पदाधिकारियों ने संघ के वरिष्ठ सदस्यों और पूर्वाध्यक्षों का शाल श्रीफल एवं साफा बंाधकर सम्मान किया। संचालन उपाध्यक्ष अशोक चौपड़ा ने किया। आभार सचिव डीएन झुरिया ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

