जावरा। आल इंडिया माली-सैनी विकास उत्थान समिति की बैठक गत दिनों होशंगाबाद में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सैनी, रिटायर्ड अपर कलेक्टर जीपी माली, भोपाल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना सैनी, जावरा के मोहन पटेल, विमल सैनी, राजेन्द्र कमोद सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आप सभी के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग से नर्मदापुरम में समाज के विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। जो समाजजन इस भीषण गर्मी में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पधारे,मिशन जोड़ो 10 लाख समाजजन का समर्थन किया, उन सभी का ह्रदय से आभार, जो किसी कारण वश नहीं आ सके उन्होंने भी अपनी भावनाएं, समर्थन इस समाज विकास के साथ व्यक्त किया,उनका भी बहुत बहुत आभार, नर्मदापुरम के सभी सहयोगी समाज जन जिन्होंने सभी आगंतुकों की सुविधायों का विशेष ख्याल रखा और उनकी अथक मेहनत से ये कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ उनका भी बहुत बहुत आभार। कार्यक्रम में प्रस्तुत मिशन जोड़ो 10 लाख समाजजन की पूरी जानकारी दी गई। हम सब मिलकर समाज को प्रदेश में विकास के पथ पर ले जा सके। इस अवसर पर जावरा माली समाज के वरिष्ठ मोहन पटेल का जोरदार स्वागत किया गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

