– चौपाटी स्थित माताजी मंदिर से प्रारंभ होगा जनसम्पर्क, नीम चौक स्थित कार्यालय पर होगा समाप्त
जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 13 मई को जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र में मतदान होना हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया हैं। प्रत्याशी भी अपना जोर लगा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क के बाद अब शहरी क्षैत्र में जनसम्पर्क की और प्रत्याशी बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी मे रविवार को भाजपा के लोकसभा उम्मीद्वार सुधीर गुप्ता जावरा में शहर में अपना जनसम्पर्क करेंगे।
जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता रविवार को दोपहर 3.30 बजे चौपाटी स्थित दुगा माता मंदिर से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। जो चौपाटी रोड़ से फाटक चौराहा, स्टेशन रोड़, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, नीमचौक, पिंजारवाड़ी, आजााद चौक, सोमवारियां, गोवर्धनाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, फुटी बावड़ी, पीपली बाजार, हंगामा चौक, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट से नीमचौक स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर समाप्त होगा। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी का स्वगत किया जाएगा। स्वागत पश्चात शाम को पिपलौदा नगर में जनसम्पर्क होगा। मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडऱखेड़ा और नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि गुप्ता शाम 7 बजे पिपलौदा पहुंचकर पिपलौदा नगर में जनसम्पर्क करेंगे। जावरा और पिपलौदा मंडल अध्यक्षद्वय ने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जावरा और पिपलौदा नगर में जनसम्पर्क के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का जावरा और पिपलौदा में जनसम्पर्क आज
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

