जावरा। विश्व जल दिवस के अवसर पर नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण के सकल्प के साथ ग्राम रिंगनोद में पिंगला उत्सव मनाते हुए चुनरी यात्रा निकाली गई एवं पिंगला नदी को चुनरी ओढ़ाई गई। नीलकंठ महादेव मंदिर से 151 फुट की चुनरी यात्रा पुजन पाठ के पश्चात प्रारम्भ हुई जो ग्राम में भ्रमण करते हुए बैण्ड बाजे के साथ सरकारी घाट पिंगलेश्वर महादेव पर पहुंची जहां पिंगला नदी को चुनरी उड़ाई गई। इस अवसर पर महिलाओं के गीतों की स्वर लहरिया मनोहारी लग रही थी। वही चुनरी ओड़ाने के साथ ही पिंगला माता की आरती की गई।
इस अवसर पर हरिनारायण अरोरा, विनयसिंह श्रीमाल, शक्ति सिह श्रीमाल,अभय कोठारी संस्था प्रमुख, धीरेंद्रसिह श्री श्रीमाल संयोजक, दिलीप दसेडा, अर्पित त्रिवेदी, जगदीश उपमन्यु, वीरेन्द्रसिह चोहान, विनोद चोरसिया, मनोहर पांचाल, दिलीप भण्डारी, महेश शर्मा पेन्टर, श्रीमती रेखा माहेश्वरी, शांति महेश्वरी, नीतू महेश्वरी, मनोरमा शर्मा, गट्टू बुआ, निर्मला देवड़ा, कृष्णा देवड़ा, रेखा बैरागी, जगदीश गहलोत, सुभाष शर्मा, सुनील पाठक, मनीष कारपेंटर, मुकेश धनगर, दीपक त्रिवेदी, मांगीलाल वर्मा, पुखराज राठौर, विनोद शर्मा, अर्पित माहेश्वरी, राजेन्द्रसिंह पंवार, तुलसी राम निनामा, जितेन्द्र भावसार सहित बडी सख्या मे नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। चुनरी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अन्त मे सभी को खिचडी वितरित की गई।
सस्था प्रमुख अभय कोठारी एवं कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह श्रीमाल ने बताया कि पिंगला उत्सव के तीसरे दिन दोपहर 1 बजे पिगंला-पंचायत का आयोजन सामुदायिक भवन में रखा गया हैं। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शम्भुलाल चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष रूकमणी हेमराज हाडा, उपाध्यक्ष अनिता हरिराम शाह, जन अभियान परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्रसिंह, जिला जल सलाहकार आनन्द व्यास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, जनपद सीईओ, नदी विशेषज्ञ, पर्यावरण विद, जनपद सदस्य, रिंगनोद, रोला, ढोढर, बरखेडी, पिंगराला, गोदी धर्मसी, कलालिया आदि स्थानों के संरपंच उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त करेगे । कोठारी एवं श्रीमाल ने नागरिकों से उपस्थित रहकर अपने विचार रखने का आग्रह किया है।


