– शहर के घंटाघर चौराहा और सिविल हास्पीटल रोड़ पर हुई आतिशबाजी
– विधायक के निवास पर पहुंचे कार्यकर्ता, मुंह मिठा करवाकर दी जीत की बधाई
– सिविल हास्पीटल रोड़ पर मेहरा मित्र मंडल ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
जावरा। देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घाषित हुए, जिसमें दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड पूर्ण बहुमत से हुई विजय पर जश्न पुरे देश में मनाया गया। इसी कड़ी में जावरा विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विजय का जश्न मनाया। सुबह से ही दिल्ली में भाजपा की बढ़त की खबरे लगातार मिल रही थी। दोपहर बाद जैसे ही भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। थोड़ी ही देर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल ढमाकों के साथ शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर पहुंचे और आतिशबाजी कर एक दुसरे को जीत की बधाई देने लगे। आतिशबाजी के बाद सभी कार्यकर्ता विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंचे और विधायक का मुंह मीठा करवाकर उन्है प्रचण्ड जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, शिखर धारीवाल, मनोहर पांचाल, घनश्याम सोलंकी, अनिल मोदी, बाबूलाल सांखला, अजय सिंह भाटी, अकरम खान, जगदीश उपमन्यु, मनीष ऊंटवाल, सत्यनारायण पांचाल, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र जादोन, राजेश नेका, सतीश हेमावत, सौम्य टुकडय़िों आदि उपस्थित रहे । जानकारी मीडिया प्रभारी रजत सोनी ने दी।
पिकेंश मेहरा मित्र मंडल ने मार्केटिंग के बाहर की आतिशबाजी –
दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजयूमो के पूर्व प्रदेश मंत्री और मार्केटिंग सोसायटी जावरा के अध्यक्ष पिंकेश मेहरा मित्र मंडल ने सिविल हास्पीटल रोड़ स्थित मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया। मित्र मंडल के सदस्यों ने ढोल ढमाको के साथ आतिशबाजी करते हुए एक दुसरे को जीत बधाई देकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान पिकेंश मेहरा, सोनु यादव, अभिषेक अग्रवाल, संतोष सूर्यवंशी आदि मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

