– श्री संयुक्त महावीर जयंति महोत्सव समिति ने मनाया चार दिवसीय महावीर जन्मकल्याण
– दो दिनों तक प्रभात फैरी निकाली, महावीर जयंती पर निकला वृहद चल समारोह, हुई धर्मसभा
– समाजजनों का हुआ बहुमान
जावरा। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की 2622 वीं जयंती नगर में रविवार को भव्य रूप से मनाई गई। वहीं शनिवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही महिलाओं की वाहन रैली निकाली गई। वहीं दो दिनों तक प्रभातफैरी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किए गए है। जयंती के ठीक एक दिन पहले शहर में प्रभात फेरी निकाली गई और मंदिरों में विविध आयोजन हुए।
भगवान महावीर स्वामी की जयंती को जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाते हुए संयुक्त जैन महावीर जयंती समिति के तत्वाधान में विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकला गया जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के साथ युवाओं एवं नन्हा मुन्ना बच्चों की टोलिया भगवान महावीर की स्तुति कर रहे थे। वही बैंडबाजो की मधुर स्वर लहरिया एवं ढोल की थाप सभी के उत्साह में वृद्धि कर रहे थे।सभी समाज जनों ने सफेद कुर्ता पजामा एवं पंचरगी दुगट्टा डाल रखा था जो आकर्षक लग रहे थे।
इन्होने की चल समारोह की अनुवाई –
चल समारोह की अगुवाई सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि युसूफ कडपा, श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लक्कड़, विजय आचलिया, अनिल पोखरना, प्रदीप चौधरी, अशोक छजलानी, अशोक कोठारी, पवन पाटनी, रितेश जैन, ओम श्रीमाल, समिति के संरक्षक मदनलाल धारीवाल, अध्यक्ष नगिन चंद्र सकलेचा, महासचिव अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, चल समारोह संयोजक संदीप रांका, शिखर घारीवाल आदि ने की ।
तख्तियां हाथ में लेकर लगाए महावीर के जयकारे –
चल समारोह में विभिन्न महिला मंडलों ने भगवान महावीर का संदेश देने वाली तख्तियां हाथ में ले रखी थी, तो कुछ महिला मंडल गरबा खेल रही थी, तो कुछ महिला मंडल भगवान महावीर के जय कारे कर रही थी। चल समारोह में फैंसी ड्रेस में बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। चल समारोह का स्थान स्थान पर विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत अभिनंदन किया। चल समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, के.के.सिह, डॉ. एच.एस.राठोर, वरूण श्रोत्रिय, सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।
भगवान महावीर ने दुनिया को अहिंसा का ज्ञान दिया –
चल समारोह पिपली बाजार में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ जहां दिगंबर जैन संत जैन मुनि वात्सल्य मूर्ति युवारत्न 108 सुयत्न सागर जी महाराज ने विशाल जैन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने वितराग का ज्ञान प्रदान किया और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया जिससे आज संपूर्ण विश्व भगवान महावीर का यशोगान कर रहा है। संत श्री ने कहा कि भगवान महावीर के जन्म से जग का वातावरण बदल गया और जियो और जीने दो के संदेश के साथ ही अहिंसा से जीवन प्रशस्त करने का मार्ग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्म सभा में अध्यक्ष श्री नगीनचन्द्र सकलेचा ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद, चंद्रप्रकाश ओसवाल ,नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा आदि ने संबोधित करते हुए भगवान महावीर के संदेश को जीवन में उतरने का आग्रह किया। मंगलाचरण प्रमिला धारीवाल एवं अर्चना करनावट ने प्रस्तुत किया। जैन राष्ट्रगान आशीष दासोत ने प्रस्तुत किया।
भगवान महावीर पर निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रदान की 1 लाख की राशि –
धर्मसभा में सरदारमल धारीवाल ने अपनी पत्नी स्व. सुशीला धारीवाल की स्मृति में संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति को 1 लाख रुपये स्थाई निधि के रूप में प्रदान किये, ताकि प्रति वर्ष भगवान महावीर के ऊपर हिंदी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा सके। उनकी इस घोषणा का उपस्थितजन समुदाय ने हर्ष ध्वनि से अनुमोदन की। संचालन महासचिव अभय कोटठारी ने किया। आभार उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने माना।


