– विरोध में भूतेड़ा के समीप एक्सप्रेस वे पर टोल कर्मचारियों ने दिया धरना
जावरा। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे भूतेड़ा इंटरचेंज पर बने टोल प्लाजा के कर्मचारियोंने शुक्रवार को सुबह टोल आफीस के बाहर वेतन नहीं बढ़ाने की मांग के साथ ही टोल मेनेजर की मनमानी के विरोध में टोल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियोंने टोल कार्यालय के बाहर धरना देते हुए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला कलेक्टर, पीआईयू, एसडीएम जावरा के साथ थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र जावरा को आवेदन प्रेषित किया हैं।
टोल कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया कि गत 24 नवंबर 2024 को वेलकम इन्फा प्रा.लि. टोल कंपनी द्वारा टोल का भार लिया गया था। उस समय कंपनी द्वारा दो माह बाद सेलरी बढाने का आश्वासन सभी कर्मचारियां को दिया गया था। लेकिन जब दो माह बाद टोल कर्मचारियों ने सेलरी बढ़ाने कि बात कंपनी मैनेजर से की थी तो उन्होने ट्रेफिक बढ जाने पर सेलरी बढ़ाने का आश्वासन दिया, अब जबकि कंपनी का ट्रेफिक दो गुना हो गया है फिर भी कंपनी टोल कर्मचारियों कि सेलरी नही बढा रही हैं। एन.एच.ए.आई. के अनुसार टोल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों कि सेलरी प्रतिवर्ष बढ़ाई जाती हैं। लेकिन इस टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों की सेलरी अब तक नहीं बढ़ाई गई हैं। सेलरी बढ़ाने की बात करने पर स्टॉफ के साथ टोल मेनेजर द्वारा अभद्रता करते हुए उन्है काम से संस्पेंड कर दिया गया हैं। कर्मचारियों ने आवेदन में समस्त टोल कर्मचारियों की सेलरी बढ़ाने तथा सभी स्टाफ को पुन: डुयुटी पर लगाने की मांग की हैं। नहीं होने पर एक्सप्रेस वे के सभी टोल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने की चेतावनी भी दी हैं। शुक्रवार को धरने पर योगेन्द्रसिंह, टिकमसिंह,पृथ्वीराजसिंह, रोहितसिंह, लखनसिंह, वीरेन्द्रसिंह, कृष्णपालसिंह, अजयसिंह, ब्रजपालसिंह, तेजपालसिंह, देवेन्द्रसिंह, दीपसिंह, ज्योति सहित अन्य कर्मचारी बैठे।


०००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

