– इकबाल गंज मैला मैदान सामने शराब दुकान नहीं खोलने की मांग को लेकर रतलामी गेट चौराहे पर भी लगाया जाम
– भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने भी दिया रहवासियों का साथ
जावरा। मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति के तहत दुकाने खुली, प्रदेश के धार्मिक नगरो में शराब की ब्रिकी बंद कर दी गई हैं, तो वहीं रहवासियों ईलाकों में शराब दुकान खोले जाने का विरोध शुरु हो गया हैं। जिसके तहत जावरा के इकबाल गंज मेला मैदान क्षैत्र में रतलामी गेट की दुकान स्थानांतरित की जा रही हैं, जिसका विरोध मंगलवार को हुआ, क्षेत्र की महिलाओं ने सुबह से ही शराब दुकान नहीं खुलने दी, नई दुकान के बाहर महिलाएं धरने पर बैठ गई। जमकर नारेबाजी हुई, शराब दुकान के इस विरोध में आम जनता के साथ भाजपा और कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे। महिलाओं और रहवासियों ने शहर का प्रमुख रतलामी गेट चौराहा भी जाम कर दिया। आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता की भावनाओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया हैं। नई दुकान का विरोध होने के बाद अधिकारियों ने कहा कि जब तक मामला क्लियर नहीं होता हैं, पुराने स्थान पर ही दुकान संचालित होगी।
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से ही इकबाल गंज मैला मेदान के सामने खुल रही नई शराब दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं धरने पर बैठ गई और शराब दुकान नहीं खुलने दी, स्थानीय प्रशासन व पुलिस की समझाईश के बाद भी महिलाएं नहीं माने, धरने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद रजत सोनी, सोनु यादव, कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि पप्पु चारोडिय़ा, इरफान मंसुरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्रित हो गए। महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान खुलने से बच्चों पर बुरा असर पडेगा। मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पूर्व में यह दुकान हास्पीटल रोड़ पर संचालित हो रही थी, वहां विरोध हुआ तो अब यहां दुकान खोल रहे हैं, जबकि यहां 100 मीटर के दायरे में बालाजी का मंदिर हैं, सामने ही आंगवाड़ी भी संचालित होती हैं, दरगाह हैं, मैला मैदान हैं, सामुदायिक भवन हैं, स्कूल हैं और रहवासी क्षैत्र भी हैं। ऐसे में इस स्थान पर दुकान नहीं खुलना चाहिए, शासन को कहीं और दुकान खोलना चाहिए। इधर महिलाओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। भीड़ और प्रदर्शन के बीच शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह दल बल सहित मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाएं नहीं मानी।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

