– शहर पुलिस ने आरोपियों से करीब 8 लाख 20 हजार का मश्रुका किया जब्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध जारी अभियान के तहत शहर पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस अवैध डोडाचुरा तस्करी करने वाले दो आरोपियोंं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 किलो डोडाचुरा और एक कार बरामद (किमत करीब 8 लाख 20 हजार) की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया हैं। मामले का खुलासा रविवार को दोपहर में शहर पुलिस थाने पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में किया।
सीएसपी आर्मो ने मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये 20 अप्रैल क रात में रतलामी नाका महू नीमच रोड जावरा से आरोपी विनोद पिता जगदीश दांगी जाति बलाई (30) तथा मुजफ्फर पिता जाकीर मंसुरी (21) दोनो निवासी ग्राम डिगांवमाली थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर से 06 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजन 120 किलोग्राम कीमती 3,20,000 रूपये, एक सफेद रंग की मारूति इको गाडी पर रजि. नम्बर एमपी 13 डब्ल्यू 1848, किमती 5,00,000 रूपये कुल किमती 8 लाख 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज करआरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांण्ड पर लिया गया। आरोपियों से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि मामले में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, मृदंग सातपुते, आरक्षक यशवंत जाट, ललित जगावत, सुरेन्द्रपाल सिह, अभय चोहान, सोनपाल, जीवन विश्वकर्मा, रामप्रसाद मीणा, स्नेहपालसिह, लक्ष्मण नागदा, सवाराम पंवार, देवेन्द्र शर्मा, सांवरिया पाटीदार, सायबर सेल प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।


