जावरा। जावरा। स्वास्थ्य सेवा समर्पण भाव से की जाय तो वो सार्थक सेवा बन जाती हैं जैसा कि शारदा दुबे ने की, तथा 34 वर्ष की सेवा अवधि में कभी भी शिकायत का मौका नहीं दिया।
यह बात प्रभारी सिविल हास्पीटल जावरा डॉ दीपक पालडिय़ा ने 34 सालों तक अस्पताल में सेवा देने वाली शारदा दुबे दाई के सेवानिवृति के अवसर पर कहीं। सेवानिवृत दाई के सेवा काल की प्रशंसा डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, डा दिनेश कन्नौजे, विजय लक्ष्मी पवार, श्वेता सिंह, शिरोमणि मसीह, रेखा वर्मा, कैलाश पंवार ने करते हुए उनके दीद्यार्यू जीवन की कामना की तथा कार्यकाल की तारीफ करते हुए इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। स्वागत खेरुनिशा खान, अनीता जोशी, भारतसिंह, वैशाली वसुनिया, शीतल, शैलेन्द्र कुमार दवे, रघुनंदन शर्मा, सपना भाटी आदि ने किया। सेवानिवृत शारदा दुबे का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर हास्पीटल स्टॉफ द्वारा सम्मानित किया। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया। आभार बलवंतसिंह झाला ने माना। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

