– सुबह से दोपहर तक चला अभिषेक, शाम को निकाली पालकी यात्रा
जावरा। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री साई बाबा का 31 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह 5 बजे काकड़ आरती, प्रात: 10 बजे सांई बाबा का सार्वजनिक अभिषेक किया गया, दोपहर 12 बजे साई बाबा की मध्यान्ह आरती की गई, शाम 7 बजे सभी देवी देवताओं की महाआरती कर पालकी निकाली गई और प्रसादी वितरण किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल पोखरना, उपाध्यक्ष आईपी त्रिवेदी, सचिव नितिन चावला, सह सचिव पवन सिंह खींची, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह तोमर, त्रिलोक पाल, दिनेश शर्मा, रुद्राप्रताप, टोनी उपाध्याय, राजेश पांचाल, मांगीलाल खोईवाल, राजेश गौतमी, मनोज तनवानी, दीपक जैन, घनश्यामदास बैरागी आदि मौजूद थे। पुजारी राहुल जोशी के सानिध्य में महाआरती की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

