– विक्रम विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा के 3 वर्षीय पाठ्यक्रम में पूरे विवि में पाया पहला स्थान,
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा रानू पिता दिनेश मेहता निवासी चौरासी बड़ायला ने विक्रम विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में शारीरिक शिक्षा के 3 वर्षीय पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रा को राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वर्ण पदक से सम्माननीत किया। दीक्षांत समारोह विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में 30 मार्च को संपन्न हुआ। रानू की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त हैं। विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि इससे पूर्व छात्रा ने बैडमिंटन में विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जो की मेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित हुई थी।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

