– भाविप ने अपनी पारिवारिक सभा में किया पूर्वाध्यक्षों के साथ नैत्रदानी परिवारों का सम्मान
जावरा। भारत विकास परिषद अपने मूल उद्देश्यों को लेकर आज नैत्रदान और रक्तदान जैसे प्रकल्पों को लगातार संचालित कर रहा है, वह संस्था के सभी सदस्यों के साथ ही शहर के लिए गर्व की बात है, जिसके लिए संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
यह बात भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने भीमाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित पारिवारिक सभा और सम्मान समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम के अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारण तेजराम मांगरोदा ने अपने बौद्धिक में श्रीराम क्यु जरूरी है ओर श्रीराम जी के जीवन चरित्र का विस्तृत व्याख्यान माला को सदन में सभी के समक्ष रखा।
पूर्वाध्यक्षों के साथ नैत्रदानी परिवारों का किया सम्मान –
भारत विकास परिषद शाखा जावरा अपने पारिवारिक मिलन समारोह में भाविप के 13 पूर्वाध्यक्षों के साथ 13 नैत्रदानी परिवारों के साथ छात्राओं को नि:शुल्क आत्म रक्षा का पशिक्षण देने वाली कोमल कदम का सम्मान पत्र, श्रीफल और केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान अतिथियों के हाथों करवाया। अतिथियों का स्वागत भाविप अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेष मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर, नेत्र प्रकल्प प्रभारी रवि खारीवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, महिला प्रतिनिधि शीतल मेहता, नितेश धनोतिया, यश जैन, शीतल चोरडिया, लोकेश शर्मा, दीपक साधु, सूधीर शर्मा, गोरधन पटेल, दीपक गर्ग, संजय मोदी, विद्या तिवारी, निर्मला साधु, राजा चंचलानी, एस.एन.धाकड़, प्रकाश अरोड़ा, विजय अरोड़ा, कमल शर्मा, अनिलअरोड़ा, विजय अरोड़ा, अमित मोदी, मुकेश कुमावत आदि ने किया।
शहर में स्थापित करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा –
भाविप अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान द्वारा संस्था को करीब 10 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई है। जिसमें शहर के किसी चौराहे पर लगाया जाएगा। वहीं आगामी दिनों में रक्तदान शिविर और स्वास्थ शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। सचिव निलेष मेहता ने मार्च 2023 से लेकर अब तक संस्था द्वारा किए गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 13 परिवारों द्वारा नैत्रदान करवाया जा चुका है, और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। पूर्वाध्यक्ष संजय स्वर्णकार ने इस दौरान कहा कि भारत विकास परिषद की जावरा शाखा की स्थापना उनके पिता कांतिलाल स्वर्णकार ने की थी और जैसा सपना उन्होंने देखा था वैसी भारत विकास परिषद आज उसी गति से कार्य कर रही है। सभा में संस्था के रजत सोनी, संतोष मेढ़तवाल तथा विपिन चोरडिय़ा द्वारा लक्की ड्रा खोले गए जिनमें सस्था के तीन दम्पत्तियों का चयन हुआ। जिसमें मनीष पाटीदार, लोकेश पंड्या, पप्पूसिंह राठौर रहे। संचालन सचिव निलेष मेहता ने किया। आभार प्रदर्शन पप्पूसिंग राठौर ने दिया।



