– नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बांटी पुस्तके व गणवेश
– जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया प्रवेशोत्सव
जावरा। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत 01 अप्रैल 25 को शहर के साथ ही अंचलों के समस्त शासकीय स्कूलों में प्रवेशोत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश दिया गया। बच्चों को पाठ्य पुस्तके प्रदान की गई।
सीएम राईज में डॉ पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि –
सी.एम. राइज महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में हर्षोल्लास से प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर तिलक लगाया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पांडे रहे, अध्यक्षता अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में तहसीलदार संदीप इवने नायब तहसीलदार वैभव जैन, राजेश पाटीदार, नपा पार्षद रजत सोनी रहे। प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि मेधावी छात्रों-छात्राअ को एवं सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके पालकोका सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तके एवं नि:शुल्क गणवेश का भी वितरण किया गया। विगत बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर एवं उनको मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूटी प्रदान करने पर छात्र-छात्राओं को तथा पालकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत अपारसिंह गंभीर, सीमा मेहता, ज्योति जोशी, मुकेश गहलोत, राकेश डारीया, गिरीश मुले, अमिन मंसूरी,चांद मोहम्मद, हर्षा नामदेव, कैलाशचन्द्र कपासिया, नीता बैरागी, अंजली व्यास, कीर्ति आचार्य,नरेंद्रसिंह चौहान, पवन अटोलिया, साक्षी शर्मा, शीतल सोनी, विजय प्रजापत आदि ने किया। संचालन विभा जैन एवं रीना धाकड़ ने किया। आभार उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने माना।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

