• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पति ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या
जावरा

पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पति ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

EditorBy EditorJanuary 23, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 04 आरोपी फरार तलाश जारी
– हत्या के बाद शव को मोटर साईकल पर बैठाकर कनेरी स्कूल के पास छोड़ दिया था
रतलाम। पत्नी के साथ अवैध संबंध की आशंका के चलते पति ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद दो साथियों ने शव को मोटर साईकल पर बीच में बैठाकर शव को कनेरी स्कूल के समीप दीवार के समीप छोड़ दिया और मोटर साईकल भी वहीं खड़ी कर दी। मामले में थाना डीडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि पति सहित अन्य चार आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी हैं।
यह था मामला –
थाना दीनदयाल नगर क्षैत्र मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था। जो जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर (26) निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की गयी। मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयाल नगर पर धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अवैध संबंध निकली हत्या की वजह –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में मृतक की शिनाख्तगी कर घटना के खुलासे एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, एवं परिजनों के बयान के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतक भरत भाभर के अवैध संबंध ग्राम कुआझागर के रहने वाले बबलु उर्फ संजय पिता कैलाश मईडा की दूसरी पत्नी से हैं। बबलु उर्फ संजय तथा उसकी दूसरी पत्नी दोनों ग्राम तितरी मे हुसैन समोसावाला के कॉटेज पर चोकीदारी का काम करते हैं। अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ की मृतक भरत भाभर अपने घर पर दिनांक 21 जनवरी 2025 को रात्री 08.00 बजे घर से पिकअप पर जाने का बोलकर अपनी मोटर सायकल से निकला था और घर से निकल कर वह तितरी मैं कॉटेज पर गया था। उस समय बबलु उर्फ संजय अपने माता पिता व पहली पत्नि के घर कुआझागर गया हुआ था। कमरे में देख साथियों को बुलाकर की मारपीट –
22 जनवरी 2025 को रात्री करीब 02.00 बजे जब बबलु उर्फ संजय वापस कॉटेज पर आया तो उसने कॉटेज के कमरे मे उसकी पत्नि को उसके प्रेमी के साथ देख लिया तो बबलु उर्फ संजय ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया और अपने साथियो सुनिल पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर निवासी आलनिया, राहुल निवासी आलनिया को फोन कर तितरी कॉटेज पर बुलाया और भरत भाभर की हत्या की योजना बनायी फिर जब भरत और उसकी प्रेमिका ने कमरे से बाहर चारो को देखा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। फिर सुनिल ने सब्बल से दरवाजे की चोखट के पास से ईट निकाल कर दरवाजा खोला और भरत व उसकी प्रेमिका को बाहर निकाला बाहर निकालने के बाद चारो ने भरत के साथ गेती की हत्थे, पीवीसी के पाईप व लात घुसो से मारपीट करी। इसके बाद बबलु उर्फ संजय ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर भरत की मोटर सायकल से भरत को बीच मे बिठाकर कनेरी स्कुल परिसर मे छोड दिया व मोटर सायकल भी वही खडी कर दी।
एक आरोपी फरार, चार आरोपी फरार –
पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील (30) निवासी ग्राम कोलवाखेडी थाना बिलपांक रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बबलु उर्फ संजय निवासी कुआझागर, रतलाम, ईश्वर सिंगाड निवासी आलनिया, रतलाम, राहुल निवासी आलनिया, रतलाम, दिनेश परमार निवासी जुलवानीया, रतलाम फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया थाना (प्रभारी थाना डीडी नगर), उ.नि. के.एल.रजक, राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल), प्र.आर. हिम्मत सिंह, आर. दीपक सिंह, धीरज, अवधेश प्रताप सिंह, अशोक यादव, बिल्लर सिंह, मयंक व्यास, मोर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 190
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Don't Miss
जावरा

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

By EditorJune 26, 2026

– 98.4 अंक व फाइव स्टार रैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, मध्य…

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.