जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत, न्यायाधीश अरविन्द कुमार बरला, एन. एस. ताहेड, ऋचा द्विवेदी भुजंग, अंकित भुजंग, दीपक कनेरिया, नेहासिंह परिहार, शिवानी राठौर के साथ अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष जंयत व्यास सहित समस्त अभिभाषकगण, समस्त अधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण की उपस्थिति में दीप प्रज्जलित कर किया गया।
नेशनल लोक अदालत के तहत तहसील न्यायालय जावरा में 08 खण्डपीठ का गठन किया गया। जिसमें न्यायालय में लंबित क्लेम प्रकरण 14 एस. सी.एन.आई.ए चैक संबंधी प्रकरण 53, सिविल प्रकरण 23, विद्युत अधिनियम प्रकरण 95 आपराधिक प्रकरण 89, महिला संबंधित प्रकरण 06 राजीनामा योग्य सिविल व आपराधिक प्रकरण का निराकरण हुआ।
1 करोड़ से अधिक की राशि के अवार्ड हुए पारित –
नेशनल लोक अदालत में राशि 01,45,69,238/- रूपये की राशि सहित 280 प्रकरणों का निराकरण कर 592 को लाभांवित एवं बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका के जलकर व संपत्तिकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरण (वादपूर्व) कुल 566 प्रकरण का निराकरण कर राशि 25,41,263 रूपये की राशि की बसूली की गयी। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 71 लाख 10 हजार 501 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
इनका रहा सहयोग –
उक्त नेशनल लोक अदालत में बैंक स्टॉफ, एमपीईबी स्टॉफ, नगर पालिका स्टॉफ, खण्डपीठ सदस्यगणों के साथ न्यायलयीन स्टॉफ के देवेन्द्र रामावत, किशोर कन्नौदिया, धर्मेन्द्र यादव, मनोज ओहारी, नायब नाजिर चन्द्रपाल माहौर, इन्द्रकुमार शेण्डे, मयंक मेहरा, अनुज शर्मा, अमित वर्मा, मनीष नरोटे, रेखा सोलंकी, नेहा भार्गव, पुष्पेन्द्र कुशवाह, अभिषेक शर्मा, दीपक राजावत, प्रमोद मेवाडा, इमदाद खांन, गोविन्द भार्गव, कैलाश अवासे, राजेन्द्र जैन, मनीष नरोटे, पर्वत यादव, शैलेन्द्र वर्मा, जाहिदा कुरैशी, कैलाश मिश्रा, प्रमोद मेवाडा, मनीष काशिव, केवल दावरे सहित तहसील विधिक सेवा समिति जावरा स्टॉफ उपस्थित रहा। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

