– नपाध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा और उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया कार्यो का शुभारंभ
– जिन कॉलोनियों को वैध किया गया है, उनमें शीघ्र प्रारंभ होगे कार्य
फोटो –
जावरा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता किसी भी समय लगने की पूरी संभावना है, ऐसे में मुख्यमंंत्री से लेकर गांव के सरपंच तक विकास कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण में लगे है, इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद जावरा ने भी जावरा के विभिन्न वार्डो करीब 366 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।
नपाध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा तथा लोक निर्माण सभापति इरफान मुबारिक हुसैन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बिना किसी भेदभाव के नगर के विभिन्न वार्डों में चाहे सड़क निर्माण हो, चाहे सीसी रोड़ हो, चाहे नालों का निर्माण करना हो, चाहे नाली का कार्य हो, चाहे पेपर ब्लॉक लगाना हो सभी कार्यो को प्राथमिकता अनुसार करने का निर्णय लेते हुए विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व सभी कार्यो का विधिवत भूमिपूजन कार्य शनिवार को करते हुए ठेकेदारों को तत्काल काम चालु करने के आदेश जारी किए। साथ ही ठेकेदारों को काम में गुणवत्ता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नपाध्यक्ष ने ठेकेदारों से कहा कि किसी भी वार्ड के किसी भी नागरिक की घटिया निर्माण संबंधी शिकायत नहीं मिलना चाहिए। गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना अति आवश्यक है। शीघ्र ही द्वितीय चरण में शेष विकास कार्यो को भी प्रारंभ किया जाएगा। वहीं शासन ने जिन कॉलोनियों को वैध घोषित किया है, उनमें भी शासन से मिली गाईड लाईन के अनुसार विकास कार्य व मूलभुत सुविधाऐं प्रदान की जाएगी। भूमिपूजन नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति सहित नपा अधिकारियों व वार्ड पाषर्दो तथा वार्डवासियों की मौजुदगी में हुआ।

