जावरा। जम्मु के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में सीरत कमेटी जावरा, सुन्नी सीरत कमेटी जावरा के साथ मुस्लिम समुदाय जावरा ने घौर निन्दा करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आतंकीयों द्वारा समय समय पर निर्दोषो को निशाना बनाकर उन्हे मौत के घाट उतारा जा रहा है जिससे देश में काफी दहशत का माहौल पनप रहा है और सम्पूर्ण भारत में आग सुलग रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती हैं। ऐसे में आतंकीयों का पूर्ण रूप से सफाया किया जावे और इस प्रकार के ऑपरेशन भारत सरकार द्वारा चलाये जावे, जिससे आतंकीयों की कमर तोड़ी जा सके और वह पुन: फिर कभी भी ऐसी आतंकी घटना घटित नही कर सके साथ ही भारत सरकार मृतको एवं घायलो के परिवार को भी हर संभव सहयोग प्रदान करें। सीरत कमेटी एवं सुन्नी सीरत कमेटी जावरा एवं मुस्लिम समुदाय जावरा उपरोक्त घटना से काफी विचलित है और मृतको एवं घायलो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। इस दौरान सीरत कमेटी सदर साबीर सेठ, सचिव अबरार खान, युसूफ खान, मोईन खान,मुख्तियार भाई, मीडिया प्रभारी आसीफ भाई, सुन्नी सीरत कमेटी सेकेट्री अमजद खान, आरीफ भाई आदि मौजुद रहे। ज्ञापन का वाचन एडवोकेट अब्दुल हकीम खान ने किया।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

