जावरा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक फारुख खान ने मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार तथा मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, राष्ट्रीय संघठन संयोजक गिरीश जुयाल, प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, मालवा प्रांत संयोजक फारुख मंसूरी की सहमति से शाकिर गढ़वी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शाहिद कुरैशी को रतलाम जिला संयोजक व शकील नूरानी को मंदसौर जिले का जिला संयोजक मनोनीत किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जावरा बस स्टैंड पर साफा पहनाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, इफ्तेखार पठान, प्रकाश मेहता, रऊफ कुरैशी, अजीजुल्लाह खान एडवोकेट, हारून कुरैशी, विक्की शर्मा, जुल्फिकार शाह आदि लोग मौजूद थे।



