एसपी और पुलिस प्रशासन ने देखा रोड़ शो का रूट –
जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत 13 मई को जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र में मतदान होना हैं, ऐसे में अब चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। शुक्रवार को जावरा विधानसभा के पिपलौदा मंडल के सुखेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा निरस्त हो गई तो वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावरा में सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में शनिवार को दोपहर में रोड़ शो करेंगे। सीएम के रोड़ शो को लेकर पार्टी से प्रशासन तक अल्र्ट मोड पर होकर रोड़ शो की तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह रतलाम पहुंचेगे जहां से दोपहर साढ़े 12 बजे बरगढ़ फंटा स्थित हेलीपेड़ पर उतरेंगे और चौपाटी चौराहे से अपना रोड़ शो प्रारंभ करेंगे।
जावरा पहुंचे एसपी देखा रोड़ शो का रूट –
सीएम डॉ यादव के चुनावी रोड़ शो को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ हैं, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी राहुल कुमार लोढ़ा जावरा पहुंचे और चौपाटी चौराहे से एएसपी राजेश खाखा, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन और औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम के साथ सीएम के रोड़ शो के रूट का निरीक्षण किया। 


