– होटल ज़ोयो के सामने फोरलेन पर बैठकर दिया धरना, सड़क पर लेटकर जताया विरोध
– एमपीआरडीसी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद उग्र हुई समिति और पीडि़त
– एमपीआरडीसी का पुतला फुंका, जमकर लगाए मुर्दाबाद के नारे
– तहसीलदार पहुंचे मौके पर समिति सदस्यों से की चर्चा
जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस वे के तहत भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित सात ओव्हरब्रिज के विरोध में बीते करीब तीन माह से धरना प्रदर्शन के साथ ही प्रदर्शन कर रही जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को दोपहर में अद्र्ध नग्र होकर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान समिति व पीडि़तों ने एमपीआरडीसी का पुतला दहन किया और जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। धरना प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और समिति सदस्यों से चर्चा की।
चप्पल, जुते चलाकर फुंका पुतला –
प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने एमपीआरडीसी के पुतले पर मारे जूते फोरलेन पर व्यापारियों ने एमपीआरडीसी का पुतले पर जूते भी मारे। अर्धनग्न होकर फोरलेन पर लेटकर विरोध जताया। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार संदीप इवने तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह, एसआई प्रतापसिंह भदौरिया से चर्चा करते हुए प्रभावितों ने कहा कि जावरा-उज्जैन के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड द्वारा जावरा में 7 से 8 किलोमीटर क्षेत्र में ब्रिज बनाकर व्यापार-व्यवसाय खत्म किया जा रहा है। पिछले दो माह से धरना दिया जा रहा है। क्षेत्रीय दुकानदार और किसानों ने रोड का नक्शा व डीपीआर मांगी तो आज दिनांक तक नहीं दिया। उल्टा नोटिस जारी कर दिया। जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ से मांग कि नोटिस का समय बढ़ाया जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि 15 दिन का समय बड़ा दिया जाएगा। जो जानकारी मांगी गई है वह भी दी जाएगी। इसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हआ।
प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति –
एमपीआरडीसी द्वारा जारी किए नोटिस के बाद बुधवार को फोरलेन पर उग्र प्रदर्शन के दौरान समिति के सुनील पोखरना, मनोज मेहता, राजेश कोठारी, डीपी धाकड़, असलम मेव, रंजीत सिंघल, जगदीश सोलंकी, उबेद अंसारी, जीतू मालवी, राजेश भरावा, दिनेश नायमा, नागेश्वर पाटीदार, गुड्डू पठान, रोशन जैन, मुकेश धाकड़, मोहन सैनी, सुरेश धनोतिया, राधेश्याम पाटीदार, संदीप सोलंकी, अब्बास बोहरा, नरेंद्र सेठिया, कमल खियानी, संजय चौरडिय़ा, सिकंदर मेव, असलम कुरैशी, आफताब, मोईनुद्दीन, गब्बर, जियाउद्दीन, इकबाल खान, बाबू मिस्त्री, इरफान मिस्त्री, नूर हुसैन, भुरू भाई, जगदीश हरोर, विकास पंवार, धर्मेंद्र ओसवाल, रघुवीर खींची, शशांक अग्रवाल, कालूराम, जीवन सैनी, विकास सैनी, विनोद पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

