– 2017 करोड़ की इस योजना में जावरा व पिपलौदा के 235 गांवों को किया गया शामिल
जावरा। विधानसभा क्षैत्र में जल्द ही माही समूह जल परियोजना के तहत आम जनता को पानी मिलेगा। करीब 2017 करोड़ रुपए की इस वृहद योजना में जावरा पिपलौदा के करीब 235 गांवों को शामिल किया हैं। योजना को लेकर मध्यप्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक कुलदीपसिंह ने नपा सीएमओ द्वारा 04 मार्च 25 को लिखे पत्र में जवाब में बताया कि मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा माही समूह जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत जावरा 10 एमएलडी पानी का आवंटन आरक्षित हैं। योजना के तहत जल प्रदाय किए जाने की दशा में जावरा आवश्यकता अनुसार आरक्षित जल प्रदाय अनुबंध कर प्रदान किया जाएगा। जिसके बाद जावरा की जलापूर्ति की जाएगी।
नपा अध्यक्ष अनम मोहम्मद युसूफ कड़पा ने बताया कि जावरा नगर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रदेश शासन से मांग की गई थी, जिसके चलते जावरा को माही समूह जल परियोजना से जोड़ा गया हैं। जिसके तहत जल निगम जावरा के फिल्टर प्लांट तक पानी को छोड़ेगा, जहां से जावरा शहर में पाईप लाईन व टंकिया बनाकर प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। कड़पा ने बताया कि पूर्व के कार्यकाल में भी जावरा को पेयजल के लिए मलेनी बैराज की सौगात दी गई थी।
विधायक के प्रयास से जावरा व पिपलौदा के गांव जुडे –
प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई इस 2017 करोड़ की महत्वकांक्षी योजना के तहत जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से जावरा और पिपलौदा तहसील के 235 गांवों को शामिल किया गया हैं। योजना के जावरा को पेयजल के लिए तथा ग्रामीण अंचलों में नहरों के माध्यम से घर घर नलों से पानी पहुंचाया जाएगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

