जावरा। पिपलौदा तहसील के गांव शुजापुर में बीती रात तालाब किनारे लक्कड़बघ्घे दिखाई दिए, जिन्होने रात में खेत जा रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, गनीमत रही कि किसी भी ग्रामीण को कोई खास चोंट नहीं आई। लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहोल हैं।
जानकारी अनुसार शनिवार की रात करीब 9 बजे शुजापुर निवासी राहुल पिता बालाराम प्रजापत और केसरसिंह देवड़ा मोटर साईकल से माताजी मंदिर के नीचे स्थित मार्ग से पिपलौदा रोड़ की और अपने खेत पर जा रहे थे, इसी बीच तालाब के किनारे पहुंचते ही उन पर चार लकड़बग्घों ने अचानक से हमला कर दिया। जानवरों को देखते ही बाईक चला रहे राहुल ने बाईक को तुरंत पलटाते हुए तेज गति से वाहन को पुन: गांव की और ले लिया, जिससे दोनो को कोई चोंंट नहीं आई। गांव पहुंचकर उन्होने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी, जिस पर गांव से करीब 10 से 15 लोग तालाब के पास पहुंचे तो जानवरों को वहीं पर पाया, जिस पर ग्रामीणों ने उन्है भगा दिया। हालाकि रात में तो जानवर पहाड़ी के पीछे की और भाग निकले थे। लेकिन ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहोल हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

