जावरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेड़ापति हनुमान मंदिर पहाडिय़ा रोड पर एक कुंडीय हवन यज्ञ किया गया। खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष क्षेत्र में खुशहाली, उच्च बारिश, नगर में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंदिर परिसर में एक कुंडीय हवन का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजित यज्ञ में पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। जिसमें घी की आहुति प्रथम जजमान राहुल पिता मदनलाल खमोरिया, दीपक पिता प्रकाश मेहता, सोनु पिता कान्हा पपोंडिया, सोनु पिता कन्हैयालाल वाक्तरिया ने तिल की आहुति दी।
एक दिन पूर्व सोमवार की रात्रि में समिति द्वारा पंचमुखी पारायण मंडल द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल सदस्यो द्वारा देर रात तक भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। समिति सदस्यो एवं पंडित शिवनारायण दीक्षित द्वारा मंदिर परिसर में विराजमान खेड़ापति हनुमान, श्रीराम सीता, शिव-पार्वती परिवार का उत्कृष्ट श्रंृगार किया गया। साथ ही मंदिर परिसर को भी पुष्पमाला और विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। मंगलवार को पूजा अर्चना के बाद महाआरती कर पूर्णाहुति हुई। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के नागरिकों के साथ व आसपास के ग्रामीणों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

