जावरा। मेवाड़ के वीर यौद्धा महाराणा संग्रामसिंह (राणा सांगा) को राज्यसभा में सार्वजनिक रुप से गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का देश भर में विरोध लगातार जारी हैं। सांसद के खिलाफ जारी सभी आंदोलनों और प्रदर्शनों में उनसे माफी मांगने की मांग की जा रही हैं, लेकिन सांसद रामजीलाल भी अपनी बात पर अड़े हैं और माफी मांगने से साफ मना कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की इस कड़ी में करणी सेना परिवार द्वारा सोमवार को शहर के आंटिया चौराहे पर सांसद रामजीलाल को देश का गद्दार बताते हुए उनका पुतला फुंक दिया।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे करणी सेना परिवार के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित हुए और जमकर नारे बाजी करते हुए चौराहे पर सांसद का पुतला फुंका, इस दौरान करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि जब तक सांसद वीर यौद्धा के अपमान को लेकर माफी नहीं मांगेगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अभी तो स्थानीय स्तर पर ही पुतला फुंका हैं, आगे 12 अप्रैल को आगरा में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन होने जा रहा हैं।
पुतला दहन में ये रहे मौजुद –
सोमवार को आंटिया चौराहे पर सांसद के पुतला दहन में करणी सेना परिवार के हरीश प्रतापसिंह, धर्मेन्द्रसिंह, राज बन्ना, शिवराजसिंह, हरेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, दीपेन्द्रसिंह, कक्कु बना, संजयसिंह, अजयसिंह कछावा, विशालसिंह कछावा, क्रिश बना बाराखेड़ा, महिपालसिंह कसारी, जयपालसिंह आदि सहित बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार के सदस्य मौजुद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

