– ईदगाह और चयनित मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज
– नमाज बाद एक दुसरे को दी ईद की मुबारकबाद
जावरा। एक माह के रमजान के बाद सोमवार को हर साल की तरह इस साल भी ईदु उल फितर का पर्व शहर के साथ अंचल में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन इस बार ईदगाह पर नमाज अदा करते समय सभी समाजजनों के हाथों पर काली पट्टी बंधी हुई थी, कारण था वक्फ बिल में संंसोधन। ईदगाह के साथ ही शहर की चुनिंदा मस्जिदों में नमाज़ अदा हुई।
सोमवार को सुबह 8 बजे ईदगाह में शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान की मोजूदगी में कारी ईमरान साहब ने ईद की नमाज़ अदा करवाईं। ईद की नमाज़ से पहले ईद उल फितर की नमाज़ का तरिका बताया, नमाज के बाद ईद उल फितर विशेष खुतबा पढा गय। नमाज के बाद शहर काजी जावरा हाफिज भुरू भाईजान ने मुल्क में अमन चैन व तरक्की, आपसी भाईचारा क़ायम रहें, देश तरक्की करने की दुआ की, शहर काज़ी ने इस्लामिक पेगाम दिया, जिसमें बच्चों को पढ़ा लिखाकर अच्छा इंसान बनने और देश की तरक्की में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा।
इस मोके पर सीरत कमेटी द्वारा शहर काजी व कारी साहब का सदर हाजी साबिर सेठ, ताज मोहम्मद, अबरार सर,आसिफ अनवर, जावेद पापुलर, मुख्तियार, मुसताक जीजा, निजाम काजी, पेपा पहलवान, मोबिन मेव, आसिफ कबाडी, मुस्तकीम मंसुरी, जावेद यजदानी, हबिबुन नबी, कामील भाई, नोशाद भाई, मोईन खान पत्रकार आदि ने सम्मान कर गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। ईद की बेहतर व्यवस्था के लिए नगर पालिका के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार भी माना। इस बार वक्फ बील के विरोध में मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। ईदगाह में नमाज के बाद 8 बजकर 15 मिनीट पर शहर के चुनिंदा मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

