• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में पवन पाटीदार का कार्यकर्ता संवाद, बोले : भाजपा कार्यकर्ता देशहित में समर्पित

May 18, 2026

स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त

May 18, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम जावरा आगमन, हुआ भव्य स्वागत

May 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, May 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»कहीं सुंदरकाण्ड तो कहीं हनुमान चालिसा पाठ हुए, शाम को महाआरती के साथ हुआ भंडारे और महाप्रसादी का आयोजन
जावरा

कहीं सुंदरकाण्ड तो कहीं हनुमान चालिसा पाठ हुए, शाम को महाआरती के साथ हुआ भंडारे और महाप्रसादी का आयोजन

EditorBy EditorApril 23, 2024Updated:April 23, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भीमाखेड़ी में जारी तीन दिवसीय मेंले में दिल्ली के कलाकारों ने दी आकषक प्रस्तुति
– शुगर मिल परिसर स्थित अकेला हनुमान मंदिर पर शाम को महाआरती के बाद हुआ भंडारा
– त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर लगाया 56 भोग, दोपहर 12 बजे आरती उतारी, शाम को ढोल नगाड़ों के साथ हुई महाआरती
– दिन भर हवन, पूजन कर भक्तों ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
जावरा। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव इस बार मंगलवार को पडऩे से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया। वैसे को मंगलवार को सभी हनुमान मंदिरों में भीड़ रहती हैं, लेकिन इस मंगलवार को ही हनुमान जन्मोत्सव पडऩे से भक्तों में भक्ति के भाव और अधिक जागृत हुए, शास्त्रों के अनुसार कलयुग के जागृत भगवान माने जाने वाले हनुमानजी के जन्मोत्सव पर सुबह से ही मंदिरों पर हवन पूजन के आयोजन प्रारंभ हुए जो शाम को महाआरती और भंडारे के साथ समाप्त हुए। मंदिरों महाप्रसादी के आयोजन हुए तो कहीं 56 भोग लगाया। रात में सुंदरकाण्ड के आयोजन हुए तो कई स्थानों पर सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ भक्तों द्वारा किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।

 

भीमाखेड़ी पर तीन दिवसीय मेला –
श्री हनुमान मंदिर मेला समिति अध्यक्ष भरतदास बैरागी और सचिव हरिनारायण मोर्य ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया हैं। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई हैं। मेले के पहले दिन 22 अप्रैल को मेजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने जादु का शो देखा, वहीं मेले में झुले, चकरी के साथ खाने पीने की दुकानों पर पहुंच कर आनंद लिया साथ ही मनिहारी की दुकानों पर खरीददारी की। 23 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव के तहत बालाजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को महाआरती के साथ ही दिल्ली के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जिन्है देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। मेले की तीसरे दिन 24 अप्रैल को इंदौर की आर्केस्टा आयोजित की गई हैं। समिति मार्गदर्शक अशोक जैन आंटिया ने बताया कि दिन भर हवन पूजन के साथ शाम को महाआरती उतारी जिसमें शहर के कई वरिष्ठ नागरिक व हनुमान भक्त शामिल हुए। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। अकेला हनुमान मंदिर पर महाआरती के बाद हुआ भंडारा –
शहर के शुगर मिल परिसर स्थित श्री अकेला हनुमान मंदिर पर श्री अकेला हनुमान सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया हैं। हनुमान जन्मोत्सव के तहत अकेला हनुमान मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, वहीं बालाजी का आकर्षक चोला चढ़ाकर श्रंृगार किया गया। शाम को ढोल ढमाकों के साथ महाआरती की गई। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों हनुमान भक्तों ने शामिल होकर प्रसादी का आनंद लिया। महाआरती में केकेसिंह कालूखेड़ा, कमल नाहटा, सुनिल कोठारी, अतुल मेहता, नगीन सकलेचा आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भक्तगण शामिल हुए। बोर्डिंया कुंआ पर लगाया 56 भोग –
शहर के बोर्डिंयाकुंआ स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दोपहर 12 बजे आरती की गई। वहीं हनुमानजी महाराज को 56 भोग प्रसादी का भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी मनोहरदास बैरागी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया हैं। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई हैं। दोपहर 12 बजे बालाजी की आरती उतारी जाएगी, शाम को 7 बजे महाआरती की जाएगी, 56 भोग प्रसादी लगाई जाएगी। आरती के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। शहर के खाचरोद रोड़ स्थित स्वामीजी की कुटिया पर स्थित हनुमान मंदिर पर आकर्षक चोला चढ़ाया गया। मंगलवार को प्रात: 8 बजे श्री हनुमान जी का महा रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे मध्य दिवस की आरती, दोपहर 2 बजे श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक सुंदरकांड पारायण का आयोजन किया गया। जिसके बाद श्री हनुमानजी की महाआरती एवं प्रसादी वितरित की गई।
हवन पूजन कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव –
शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत प्रात: 9 बजे से हनुमानजी का पूजन कर हवन किया गया। प. श्यामसुन्दर अग्निहोत्री ने हवन पूजन सम्पन्न कराया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि हवन के मुख्य यजमान डॉ एम.पी ऋषि व परिवार रहें। 11 बजे श्री हनुमानजी की महाआरती की गई। जिसमें कुलदीप सिंह, गोपाल शर्मा, राकेश त्रिवेदी, निलेश जोशी आदि सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहें। महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न मंदिरों पर हुआ धार्मिक आयोजन –
हनुमान जन्मोत्सव के तहत शहर के मंछापूर्ण हनुमान मंदिर पर भी आकर्षक चोला चढ़ाया गया। दिन में हवन पूजन के साथ शाम को भोग लगाया गया, ढोल ढमाकों के साथ महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इसी प्रकार की रावणद्वार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ बालाजी का आकर्षक चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। शाम को महाआरती के साथ प्रसादी वितरित की गई। नृसिंहपुरा स्थित हनुमान मंदिर, सीताराम बाग स्थित मंदिर, फाटक स्थित मंदिर, हनुमान गली स्थित मंदिर सहित शहर के साथ अंचलों के सभी हनुमान मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।


 

Post Views: 166
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पवन पाटीदार का कार्यकर्ता संवाद, बोले : भाजपा कार्यकर्ता देशहित में समर्पित

May 18, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम जावरा आगमन, हुआ भव्य स्वागत

May 18, 2026

जावरा में सेवापर्व के रूप में मनाया जाएगा सांसद का जन्मदिन

May 18, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में पवन पाटीदार का कार्यकर्ता संवाद, बोले : भाजपा कार्यकर्ता देशहित में समर्पित

By EditorMay 18, 2026

– जावरा में प्रथम आगमन पर हुआ कार्यकर्ता परिचय और संवाद कार्यक्रम जावरा। भारतीय जनता…

स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त

May 18, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम जावरा आगमन, हुआ भव्य स्वागत

May 18, 2026

रतलाम में किसानों का उग्र प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन, कलेक्टर कार्यालय तक लुढ़कते पहुंचे नेता

May 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में पवन पाटीदार का कार्यकर्ता संवाद, बोले : भाजपा कार्यकर्ता देशहित में समर्पित

May 18, 2026

स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त

May 18, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम जावरा आगमन, हुआ भव्य स्वागत

May 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.