– जन संघर्ष समिति के असलम मेव के घर तैनात की पुलिस
– दोपहर में उज्जैन कमिश्नर पहुंचे जावरा के होटल ज़ोयो, समिति सदस्यों ने की चर्चा
– कांग्रेस समर्थित किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी क्या स्टेंड लेगी
जावरा। उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड एक्सेस के तहत भूतेड़ा से जावरा तक की सीमा में बनने वाले 7 ओव्हरब्रिज का विरोध अब धीरे धीरे किसान आंदोलन का रुप ना ले ले, इसको लेकर सरकार दो दिनों में बल का प्रयाग करने पर आ गई हैं। जन संघर्ष समिति की पैदल यात्रा जैसे ही किसान न्याय पैदल यात्रा बनी, वैसे ही सरकार सकते में आ गई और ताबड़तोड़ किसानों की इस पैदल यात्रा को रोकने में लग गई। पहले दिन होटल ज़ोयो चौराहे से यात्रा नहीं निकल सकी, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और वापस छोड़ दिया, तो प्रदर्शनकारी फिर यात्रा निकालने में लग गए, दुसरे दिन सुबह हनुमंतिया ये यात्रा प्रारंभ हो गई, लेकिन किसान नेता डीपी धाकड़ को मीण से खाचरौद पुलिस ने गिरफतार कर बड़ावदा पुलिस को सौंपा दिया, इधर हनुमंतिया से किसान नेता राजेश भरावा को भी गिर$फतार बड़ावदा थाने ले आए।

दोनो नेताओं को भेजा रतलाम जेल –
दोनो किसान नेताओं पर बड़ावदा थाना पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनो को सीधे रतलाम ले जाकर रतलाम जेल भेज दिया। इधर जन संघर्ष समिति नेता असलम मेव के घर पर सुबह से पुलिस बल तैनात कर दिया गया, लेकिन असलम घर पर नहीं मिले, फिर भी पुलिस जवान उनके घर के बाहर तैनात हैं। पुलिस और प्रशासन ने यात्रा को इसलिए रोका ताकि किसान नेता उज्जैन नहीं पहुंच सके। यदि यह पैदल यात्रा उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृहनगर पहुंची जाती तो बड़ा रूप ले लेती। इसलिए डॉ मोहन यादव की सरकार ने इन्है बल पूर्वक यहीं पर रोक लिया।

जावरा पहुंचे कमिश्नर, समिति सदस्यों से की चर्चा –
तीन महिने तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई चर्चा नहीं की, लेकिन जैसे ही आंदोलन ने बड़ा रुप लिया तो दुसरे ही उज्जैन कमिश्नर रविवार को अचानक जावरा पहुंच गए। कमिश्नर ने भूतेड़ा से लेकर जावरा के होटल ज़ोयो चौराहे तक का निरीक्षण भी किया। कमिश्नर के जावरा पहुंचने पर जन संघर्ष समिति के सुनिल पोखरना, मनोज मेहता, युसूफ कड़पा आदि मिलने पहुंचे और कमिश्नर से चर्चा की, चर्चा के दौरान कमिश्नर को एक लिखित आवेदन भी देकर उनसे इस मामले में चुप्पी तोड़कर बोलने का आग्रह किया।



