जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार ने समाज सेवा एवं जीवदया के क्षेत्र में जो प्रयास किए हैं। वह अपने आप में अनुकरणीय हंै। जहां आज युवा मोबाइल में व्यस्त हैं, वहीं नवकार के युवा साथी जीव दया जैसे कार्यों को कर ईश्वर द्वारा प्रदत अपने जीवन का सदुपयोग कर रहे हैं।
उक्त विचार आचार्य हितेशचन्द्र सुरीश्वरजी मसा ने जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार की करुणा योजना के तहत रोटी संग्रह की तीसरी गाड़ी के शुभारंभ के अवसर पर कहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं मोहनखेड़ा तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी बाबूलाल खेमसरा ने कहा कि नवकार की सेवा कार्यों से समाज को एक नई ऊर्जा और नई स्फूर्ति मिली हैं, आज नवकार से प्रेरणा लेकर नगर की अन्य सामाजिक संस्थाएं एवं धार्मिक संस्थाएं भी जीव दया के पुनीत पावन कार्य को जोर शोर से कर रही है।
दानदाताओं के विश्वास पर जताया आभार –
ग्रुप अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने कहा कि नवकार ग्रुप की सेवा गतिविधियों पर दानदाताओ द्वारा जो विश्वास जताया जा रहा है, नवकार के सदकार्य, सेवा ईमानदारी का प्रमाण हैं, नवकार ग्रुप दानदाताओं की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरेगा। इस दौरान तीसरी गाड़ी के लाभार्थी पोपटलाल बाबूलाल संघवी परिवार मुंबई का आभार व्यक्त किया गया। प्रकाश बोहरा (इंदौर), समाजसेवी विनोद बरमेचा, संघवी समरथमल लोढ़ा, अभय चोपड़ा ने भी सम्बोधित किया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया द्वारा नगर में चल रही करूंगा योजना की सेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गईं। तीसरी गाड़ी का शुभारंभ आचार्य श्री के पावन सानिध्य और आशीर्वाद से 9.30 बजे दादावाड़ी पर हुआ। इस दौरान वीरेन्द्र खेमसरा, मनोज मेहता, प्रियंक धारीवाल, मोहित धम्मानी, राहुल मांडोत, शेखर जैन, दिनेश भंडारी आदि सदस्य मौजूद रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष मनोज मेहता ने किया। योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए ग्रुप सचिव आयुष चौरडिय़ा ने आभार माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

