जावरा। चैत्र शुक्ल विक्रम संवत् के आरंभ होने का दिन हैं। ब्रह्माजी द्वारा अनंत काल से आज सृष्टि का आरंभ चैत्र सुदी एकम को किया, वहीं से इस धरा पर भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 चैत्र नवरात्रि गुड़ी पड़वा एवं अंनत लब्धि निधान श्री गौतम स्वामी का अवतरण दिवस भी हैं। हमारे पुर्वजो ने सिखाया बताया की आज से नये कार्यों का शुभारंभ करते हैं जिससे हमे सफलता मिलती हैं। आज निश्चित रूप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा गौ माता का पुजन वंदन कर स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया यह अनुकरणीय हैं।
उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन के उपाध्यक्ष गुरु संदीप रांका द्वारा स्थानीय जीवदया सोसायटी गोशाला पर गो सेवा के दोरान व्यक्त किये। स्वागत भाषण देते हुए ग्रुप के अध्यक्ष आलोक बरैया ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में जो सहयोग स्नेह अपनत्व जिस उदारता के साथ जो प्यार आप सभी ने दिया। उसके प्रति मन कि असीम गहराइयों से स्वागत अभिनंदन करते हुए आप सभी को धन्यवाद देते हुए दो वर्षों में मेरे द्वारा कुछ कहने में आया हो जिससे किसी का मन दुखी हुआ हो तो सभी से मिच्छामी दुक्कडम करता हूँ। ग्रुप उपाध्यक्ष दिपक मेहता, प्रचार सचिव मनीष धारीवाल ने बताया की ग्रुप के पुर्वाध्यक्ष राजीव लुक्कड, नितिन लुक्कड, अंकित लुक्कड, रोनक लुक्कड की दादीजी संघ माता रोशन बाई लुक्कड के निधन पर सामुहिक रुप से श्रद्धांजलि अर्पित कर नवकार महामंत्र का पाठ किया गया।
गौ सेवा कर मनाया नववर्ष –
आज की गोसेवा स्वामीवात्सल्य का लाभ अभय छजलानी, मनीष धारीवाल, राजीव लुक्कड, मनीष पोखरना द्वारा लिया गया अंत में स्वल्पाहार का लाभ आलोक बरैया ने लिया। इस दौरान अध्यक्ष आलोक बरैया, पुर्वाध्यक्ष आशीष पोखरना, नवीन अध्यक्ष राजेश पोखरना, दिपक मेहता, मनीष मेहता, संदीप दसेडा, डॉ ऋषि मेहता, अभय काठ़ेड, आशीष चतर, राहुल छाजेड़, संजय भटेवरा, तरुण टुकडिय़ा, पुखराज सुराणा, राजेश हिंगड, रितेश चोपड़ा, शेखर मांडोत, अजय तातेड़, संदीप तलेसरा के साथ नम्रता बरैया, सारिका पोखरना, वर्षा धारीवाल, सोनिया छजलानी, रीना हिंगड, जया सुराणा, तृप्ति तातेड़ आदि उपस्थित थे। संचालन नवीन अध्यक्ष राजेश पोखरना ने किया। आभार मनीष पोखरना ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

