– संस्था समाधान की नवीन कार्यकारिणी घोषित जावरा
जावरा। संस्था समाधान की बैठक संपन्न हुई। संस्था संयोजक तारीख यजदानी व जगदीश वीर द्वारा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था संस्थापक पिंकेश मेहरा द्वारा सर्वानुमति से नवीन पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर कृष्णा जोशी, सचिव मोहम्मद मुस्तफा सैफ एवं कोषाध्यक्ष यशवर्धन दसेड़ा को मनोनित किया गया। संस्था के नवीन पदाधिकारीयों द्वारा संकल्प लिया गया कि अपने कार्यक्रम के दौरान सभी सामाजिक कार्य को पूर्ण किया जाएगा।


