– करणी सेना परिवार प्रमुख ने गृहमंत्री अमित शाह से पत्र लिखकर की अपील
जावरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 से अधिक लोगों की जान गई और कई घायल हुए, हमले ने देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस संवेदनशील समय में कुछ यूट्यूब चैनल और टीवी माध्यमों पर देश् ाविरोधी प्रोपेगेंडा और मनोरंजन सामग्री प्रसारित होने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर डिजिटल स्ट्राइक की मांग की हैं। जीवन सिंह शेरपुर ने अपने पत्र में कहा कि कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म न केवल देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान और आतंकी मानसिकता को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
सरकार के समक्ष रखी तीन प्रमुख मांग –
उन्होंने इस दु:खद घड़ी में ऐसी सामग्री को रोकने के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी हैं –
1. भारत में प्रसारित सभी पाकिस्तानी टीवी चैनल्स, यूट्यूब चैनल और ओटीटी सामग्री पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए
2. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और प्रचारक जिनके चैनलों पर भारत विरोधी मानसिकता या मजाक उड़ाया जा रहा है उन्हें भारत में ब्लॉक किया जाए
3. ऐसे युटयुबर्स और मीडिया हाउस जो इस समय भी गैर जरूरी मंनोरंजन और शो चला रहे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब शब्दों की नहीं ठोस निर्णय की जरुरत –
पत्र में शेरपुर ने जोर देकर कहा कि अब शब्दों की नहीं, ठोस निर्णय की जरूरत है। अब निंदा नहीं, निष्कर्ष चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि करणी सेना परिवार हमेशा राष्ट्र के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि पहलगाम हमला देश के हर नागरिक के लिए दर्दनाक है। ऐसे में कुछ प्लेटफॉर्मों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना कंटेंट प्रसारित करना अस्वीकार्य है। हम गृहमंत्री से अनुरोध करते हैं कि इस डिजिटल प्रोपेगेंडा पर तुरंत अंकुश लगाएं और देश की एकता को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाएं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

