– जिला पंचायत रतलाम की कृषि समिति ने आयोजित की विभागीय समीक्षा बैठक
जावरा। जिला स्तरीय कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत रतलामी समीक्षा बैठक गुरुवार को कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र जावरा पर कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष डीपी धाकड़, कृषि समिति सदस्य महेन्द्रसिंह रिंगनोद, चम्पादेवी मईड़ा बाजना, जनपद पंचायत पिपलौदा अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी ने कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा पशु पालन विभाग अपने अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक कृषि जिला रतलाम निलमसिंह चौहान, उप संचालक उद्यानिकी जिला रतलाम त्रिलोमसिंह वास्केल, सहायक संचालक मत्स्य विभाग सोना यादव, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र जावरा के प्राचार्य शोभाराम चौहान, अनुविभागीय अधिकारी कृषि जावरा आरकेसिंह के साथ सभी विकासखण्ड के कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव –
बैठक में प्रगतिशील किसान दिलीप धाकड़ द्वारा शहद उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान की गई। विनोद पाटीदार द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तथा दिनेश धाकड़ द्वारा औषधिय खेती की जानकारी दी गई। वहीं पिपलौदा विकास खण्ड के ग्राम नौलखा में मौती की खैती करने वाले प्रगतिशील किसान दिलीप जगदेव के कृषि फार्म पर पहुंचकर मोती की खेती का अवलोकन किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.