• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026

जावरा में RSS का पथ संचलन : तीन बस्तियों में आयोजन, पंच परिवर्तन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

October 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, October 20
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा पब्लिक स्कूल में काठियावाड़ी गरबा की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में झूमे नन्हे-मुन्ने
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में काठियावाड़ी गरबा की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में झूमे नन्हे-मुन्ने

EditorBy EditorOctober 20, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जेपीएस किड्स प्री-स्कूल में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन, पारंपरिक गुजराती गीतों पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर किया गरबा
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल एवं जेपीएस किड्स प्री-स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए गरबा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। काठियावाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों और शिक्षकों ने गुजराती गीतों की मधुर धुनों पर गरबा कर उत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने के साथ उनमें सामूहिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था।
गरबा महोत्सव से पहले हुआ कन्या पूजन एवं कन्या भोज –
गरबा महोत्सव से एक दिन पूर्व नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति में कन्याओं के सम्मान, श्रद्धा और महत्व के बारे में बताया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों को समझने का अवसर प्रदान किया।
काठियावाड़ी वेशभूषा में नजर आए विद्यार्थी और शिक्षक –
इस वर्ष गरबा महोत्सव की विशेष थीम ‘काठियावाड़ी पारंपरिक वेशभूषाÓ रखी गई थी। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी आकर्षक और रंग-बिरंगी काठियावाड़ी पोशाकें धारण कीं। पारंपरिक आभूषणों, आकर्षक सिर के आभूषणों और सुंदर साज-सज्जा से विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों में रंगा नजर आया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ शुभारंभ –
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के असेंबली ग्राउंड में सामूहिक पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री एवं श्रीमती कमल मूणत तथा प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की। इसके पश्चात गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई और सभी उत्साहपूर्वक गरबा स्थल की ओर बढ़े।
गुजराती गीतों पर बच्चों ने किया गरबा –
गरबा नृत्य का शुभारंभ सबसे पहले जेपीएस किड्स प्री-स्कूल एवं प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ किया। इसके बाद निर्धारित कक्षावार क्रम में विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य में भाग लिया। पारंपरिक गुजराती गीतों की मधुर धुनों पर बच्चों और शिक्षकों ने एक साथ गरबा कर उत्सव का आनंद लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों के कदमों की थिरकन, पारंपरिक गरबा की लय और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ गरबा कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भारतीय लोक-संस्कृति से जुडऩे का अवसर दिया।
सांस्कृतिक विरासत और एकता का दिया संदेश –
गरबा महोत्सव ने विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक उत्सवों की महत्ता समझने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिसर में एकता, उल्लास, सांस्कृतिक चेतना और आपसी सहयोग का संदेश प्रसारित हुआ। जावरा पब्लिक स्कूल एवं जेपीएस किड्स प्री-स्कूल का यह आयोजन बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और सांस्कृतिक अनुभवों से परिपूर्ण रहा। नन्हे विद्यार्थियों की खिलखिलाहट, शिक्षकों की सहभागिता और गुजराती संगीत की मधुर धुनों ने गरबा महोत्सव को सभी के लिए यादगार बना दिया।

Post Views: 8
#gujrati garba #jaora news today #JPS #JPS kids
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026

जावरा में RSS का पथ संचलन : तीन बस्तियों में आयोजन, पंच परिवर्तन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

October 20, 2026
Don't Miss
जावरा

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

By EditorOctober 20, 2026

– 51  फीट के रावण के पूतले का किया दहन, जावरा। विजयादशमी के पावन पर्व…

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026

जावरा में RSS का पथ संचलन : तीन बस्तियों में आयोजन, पंच परिवर्तन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

October 20, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में काठियावाड़ी गरबा की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में झूमे नन्हे-मुन्ने

October 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026

जावरा में RSS का पथ संचलन : तीन बस्तियों में आयोजन, पंच परिवर्तन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

October 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.